NDTV में बड़ा बदलाव, स्नेहा मोरदानी बनीं Health Editor; राहुल कंवल ने किया स्वागत
NDTV ने वरिष्ठ पत्रकार स्नेहा मोरदानी को Health Editor नियुक्त किया है। वह टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हेल्थ कवरेज का नेतृत्व करेंगी।
म
मीडिया
NEWS CARD


“NDTV में बड़ा बदलाव, स्नेहा मोरदानी बनीं Health Editor; राहुल कंवल ने किया स्वागत”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/d55590
19 Sep 2026

NDTV ने वरिष्ठ पत्रकार स्नेहा मोरदानी को Health Editor नियुक्त किया है। करीब 19 साल के टेलीविजन पत्रकारिता अनुभव वाली मोरदानी अब NDTV की टीवी और डिजिटल हेल्थ कवरेज का नेतृत्व करेंगी।
स्नेहा मोरदानी इससे पहले India Today, CNN-News18, Times Now और NewsX जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उनके करियर का एक बड़ा हिस्सा हेल्थ, मेडिकल साइंस, पब्लिक हेल्थ, हेल्थकेयर और कंज्यूमर हेल्थ से जुड़ी रिपोर्टिंग में रहा है।
हेल्थ पत्रकारिता में लंबा अनुभव
स्नेहा मोरदानी ने हेल्थ पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया है। India Today में उन्होंने COVID 360 नाम की कवरेज पहल तैयार और लीड की थी। इसके तहत कोरोना महामारी से जुड़े ग्राउंड रिपोर्ट, विशेषज्ञों के इंटरव्यू और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को कवर किया गया।


















