Network18 AGM में सभी 4 प्रस्ताव पास, आदिल जैनुलभाई और राहुल जोशी की दोबारा नियुक्ति
Network18 की 31वीं AGM में सभी चार प्रस्ताव पास हुए। शेयरधारकों ने आदिल जैनुलभाई और राहुल जोशी की दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दी।
ट
टीवी और ब्रॉडकास्ट
NEWS CARD


“Network18 AGM में सभी 4 प्रस्ताव पास, आदिल जैनुलभाई और राहुल जोशी की दोबारा नियुक्ति”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/2deb15
19 Sep 2026

Network18 Media & Investments Limited की 31वीं सालाना आम बैठक (AGM) में रखे गए सभी चार प्रस्ताव शेयरधारकों की जरूरी बहुमत से मंजूर हो गए। AGM 16 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी।
कंपनी के मुताबिक, बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर रिमोट ई-वोटिंग और AGM के दौरान ई-वोटिंग के जरिए मतदान कराया गया। 9 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक कंपनी के कुल 5,17,343 शेयरधारक थे।
वित्तीय विवरणों को मंजूरी
पहले प्रस्ताव के तहत 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन वित्तीय विवरणों, निदेशक मंडल की रिपोर्ट और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।


















