लिविंग इंडिया न्यूज़ के एमडी अतुल अग्रवाल गिरफ्तार, फर्जी लाइव स्टिंग प्रसारित करने का आरोप
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लिविंग इंडिया न्यूज़ के MD अतुल अग्रवाल समेत पांच पदाधिकारी गिरफ्तार। पुराने निजी वीडियो को कथित फर्जी लाइव स्टिंग के रूप में प्रसारित करने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की पुलिस जांच जारी।
ट
टीवी और ब्रॉडकास्ट
NEWS CARD


“लिविंग इंडिया न्यूज़ के एमडी अतुल अग्रवाल गिरफ्तार, फर्जी लाइव स्टिंग प्रसारित करने का आरोप”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/6f1b9a
11 Oct 2026

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने लिविंग इंडिया न्यूज़ चैनल के प्रबंध निदेशक अतुल अग्रवाल समेत पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामला करीब छह महीने पुराने एक निजी वीडियो को कथित तौर पर फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रसारित करने और वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग किए जाने के आरोपों से जुड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड किए गए एक निजी वीडियो को राष्ट्रीय समाचार चैनल पर लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में पेश किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वीडियो की सच्चाई उजागर करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया गया।
अतुल अग्रवाल समेत पांच पदाधिकारी गिरफ्तार


















