हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल समेत तीन पत्रकारों को हिरासत में लेने की खबर, कार्रवाई पर उठे सवाल
हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, एडिटर सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार क्यों है।
म
मीडिया
NEWS CARD


“हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल समेत तीन पत्रकारों को हिरासत में लेने की खबर, कार्रवाई पर उठे सवाल”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/0a9cf7
10 Oct 2026

हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से मीडिया जगत में हलचल, हिरासत की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार।
हरियाणा मीडिया जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। उनके साथ चैनल के एडिटर सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस सुबह अतुल अग्रवाल के आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह और पूरे मामले को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।



















