NDTV के बाद अब दैनिक भास्कर से जुड़े अनुराग द्वारी, संभालेंगे सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी ने NDTV छोड़कर दैनिक भास्कर जॉइन किया है। वह भोपाल में सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें पत्रकारिता में करीब 25 साल का अनुभव है।

Media Smachar Staff
Media Smachar Staff Verified Public Figure • 01 Oct, 2026Guest Writer
October 28, 2026 • 10:07 PM
Last Edited By:Media Smachar (5 days ago)
इ
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
NEWS CARD
Logo
NDTV के बाद अब दैनिक भास्कर से जुड़े अनुराग द्वारी, संभालेंगे सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी
“NDTV के बाद अब दैनिक भास्कर से जुड़े अनुराग द्वारी, संभालेंगे सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी”
Favicon
Read more onwww.mediasamachar.in/s/001f2b
28 Oct 2026
https://www.mediasamachar.in/s/001f2b
Copied
NDTV के बाद अब दैनिक भास्कर से जुड़े अनुराग द्वारी, संभालेंगे सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी
NDTV के बाद अब दैनिक भास्कर से जुड़े अनुराग द्वारी, संभालेंगे सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी ने NDTV छोड़ने के बाद अब दैनिक भास्कर का दामन थाम लिया है। वह दैनिक भास्कर में सोशल मीडिया एडिटर के पद पर काम करेंगे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होगी। 

अनुराग द्वारी ने कुछ समय पहले NDTV से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह अपने नोटिस पीरियड के दौरान चैनल से जुड़े रहे। उन्होंने NDTV में करीब दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक समस्याओं और सरकारी कामकाज से जुड़ी खबरों पर उनकी रिपोर्टिंग को काफी पहचान मिली।

अनुराग द्वारी का पत्रकारिता करियर करीब 25 साल का है। वह मूल रूप से झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं। अपने करियर में उन्होंने PTI, स्टार न्यूज, BBC और NDTV जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने से पहले उन्होंने करीब दस साल तक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्होंने राजनीति, चुनाव, आतंकी हमलों, हाईकोर्ट और सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी खबरों को कवर किया।

Media Smachar Staff

Media Smachar Staff Verified Public Figure • 01 Oct, 2026Guest Writer

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter