टीवी रेटिंग संकट बरकरार, YouTube के बढ़ते दांव से टीवी इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता
टीवी रेटिंग संकट के बीच Google YouTube को बेहतर विज्ञापन विकल्प बता रहा है। जानिए इसका टीवी इंडस्ट्री और विज्ञापन बाजार पर संभावित असर।
इ
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
NEWS CARD


“टीवी रेटिंग संकट बरकरार, YouTube के बढ़ते दांव से टीवी इंडस्ट्री की बढ़ी चिंता”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/1cb370
21 Oct 2026

नई दिल्ली। भारत में टीवी रेटिंग का संकट लगातार बना हुआ है। रेटिंग व्यवस्था में देरी से टीवी चैनलों और विज्ञापनदाताओं की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इसी बीच Google, YouTube को टेलीविजन के मुकाबले बेहतर विज्ञापन विकल्प के रूप में पेश कर रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (GoM) की दूसरी बैठक अब तक नहीं हो सकी है।
YouTube के ROI को लेकर Google का दावा
BestMediaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Google का दावा है कि YouTube पर विज्ञापन निवेश से मिलने वाला प्रतिफल (ROI), लीनियर टीवी से 1.98 गुना और OTT प्लेटफॉर्म से 1.94 गुना है। कंपनी ने इन आंकड़ों के लिए 2021 से 2025 के बीच भारत के CPG क्षेत्र से जुड़े मार्केटिंग मिक्स मॉडलिंग अध्ययनों का हवाला दिया है।

















