नेहा सिंह राठौर से ABP News ने क्यों मांगी माफी? जानिए पूरा मामला।
नेहा सिंह राठौर से जुड़ी खबर को तथ्यात्मक रूप से गलत मानते हुए ABP नेटवर्क ने माफी मांगी। जानिए क्या था पूरा विवाद और सोशल मीडिया पर नेहा ने क्या आरोप लगाए।
म
मीडिया फोरम
NEWS CARD


“नेहा सिंह राठौर से ABP News ने क्यों मांगी माफी? जानिए पूरा मामला।”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/393668
20 Oct 2026

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से जुड़ी एक खबर को लेकर ABP नेटवर्क ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। नेटवर्क ने अपने आधिकारिक बयान में स्वीकार किया कि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर तथ्यों के आधार पर गलत थी। इस मामले में नेहा सिंह राठौर ने पहले ही चैनल की खबर पर आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि इसके जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।
ABP नेटवर्क ने क्या कहा?
ABP नेटवर्क ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर जारी बयान पर कहा कि, उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेहा सिंह राठौर से संबंधित एक खबर प्रसारित हुई थी, जो तथ्यों के आधार पर गलत पाई गई। नेटवर्क ने इस त्रुटि पर खेद जताते हुए इसके लिए माफी मांगी।

















