रजत शर्मा फिर बने NBDA President, 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से चुने गए
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को News Broadcasters and Digital Association (NBDA) ने 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना है। NBDA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया।
म
मीडिया फोरम
NEWS CARD


“रजत शर्मा फिर बने NBDA President, 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से चुने गए”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/49d077
23 Sep 2026

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को News Broadcasters and Digital Association (NBDA) ने 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना है। NBDA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया।
रजत शर्मा इससे पहले भी NBDA के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बोर्ड ने आगामी कार्यकाल के लिए उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई है।
NBDA में 29 प्रमुख न्यूज ब्रॉडकास्टर्स
NBDA देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधित्व करने वाला इंडस्ट्री संगठन है। मौजूदा समय में इसके 29 प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स सदस्य हैं, जिनके तहत 136 न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।















