Team Pumpkin में बड़ा बदलाव, Co-Founder Swati Nathani बनीं CEO; Growth और AI पर फोकस
Team Pumpkin ने Co-Founder Swati Nathani को नया CEO नियुक्त किया है। वह Business Strategy, Growth, AI और Global Expansion की कमान संभालेंगी।
म
मीडिया फोरम
NEWS CARD


“Team Pumpkin में बड़ा बदलाव, Co-Founder Swati Nathani बनीं CEO; Growth और AI पर फोकस”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/9cefcc
6 Oct 2026

नई दिल्ली/मुंबई: मार्केटिंग और कम्युनिकेशन एजेंसी Team Pumpkin ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव किया है। एजेंसी की Co-Founder Swati Nathani को नया Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त किया गया है। नई भूमिका में वह कंपनी की बिजनेस स्ट्रैटेजी, ग्रोथ और आगे के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगी।
स्वाति नाथानी ने साल 2012 में Team Pumpkin की सह-स्थापना की थी। डिजिटल-फर्स्ट एजेंसी के तौर पर शुरू हुई कंपनी को एक Integrated Marketing Partner के रूप में आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
AI और टेक्नोलॉजी के दौर में एजेंसी को नई दिशा
CEO की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद स्वाति का फोकस एजेंसी की अलग-अलग क्षमताओं को एक साथ लाने पर रहेगा। इनमें Creative, Performance Marketing, Technology, Communications और Commerce प्रमुख हैं।
















