भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय को मिला अमेज़ अवॉर्ड 2026, पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मान
राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक Cultural सेंटर (IICC) में आयोजित ‘हिंदी मेरी जान’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
म
मीडिया फोरम
NEWS CARD


“भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय को मिला अमेज़ अवॉर्ड 2026, पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मान”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/9582e7
24 Sep 2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक Cultural सेंटर (IICC) में आयोजित ‘हिंदी मेरी जान’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अमेज़ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य, शायरी और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाना रहा। कार्यक्रम में हिंदी और उर्दू से जुड़ी प्रस्तुतियों के जरिए दोनों भाषाओं की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा गया।
उपेंद्र राय को ‘Exceptional Leadership and Contribution to Journalism’ अवॉर्ड
कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र राय को ‘Exceptional Leadership and Contribution to Journalism’ श्रेणी में अमेज़ अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया।
















