News Nation में जितेंद्र शर्मा की एंट्री, बने Editor Input; News State MP-CG की संभालेंगे कमान।
जितेंद्र शर्मा ने News Nation में Editor Input की जिम्मेदारी संभाली है। वह News State मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की टीम का नेतृत्व भी करेंगे। इससे पहले वे People's Update के Digital Head थे।



भोपाल। मीडिया जगत से एक अहम खबर सामने आई है। People's Samachar के डिजिटल विंग People's Update के पूर्व Digital Head जितेंद्र शर्मा ने News Nation में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्हें संस्थान में Editor Input नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे News State मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की टीम का नेतृत्व भी करेंगे। Media4samachar से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने अपने नए कार्यभार की पुष्टि की है।
छह साल बाद पुराने संस्थान में नई जिम्मेदारी के साथ वापसी
जितेंद्र शर्मा की News Nation में वापसी को उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इससे पहले वे करीब छह वर्षों तक इसी मीडिया संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने न्यूज़ प्रोडक्शन, इनपुट मैनेजमेंट और खबरों की रणनीति तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान दिया था। अब वे पहले से अधिक व्यापक जिम्मेदारी के साथ संस्थान से जुड़े हैं।

















