NBT Lucknow में बड़ा बदलाव, डॉ. मनीष श्रीवास्तव को मिली Local Editor की जिम्मेदारी
नवभारत टाइम्स (NBT) के लखनऊ संस्करण में संपादकीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनीष श्रीवास्तव को लखनऊ संस्करण का नया Local Editor (स्थानीय संपादक) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें सौंपी गई है।



लखनऊ:नवभारत टाइम्स (NBT) के लखनऊ संस्करण में संपादकीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनीष श्रीवास्तव को लखनऊ संस्करण का नया Local Editor (स्थानीय संपादक) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें सौंपी गई है।
डॉ. मनीष श्रीवास्तव को पत्रकारिता में करीब 2 दशक का अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण में लंबे समय तक काम किया और बाद में नवभारत टाइम्स के लखनऊ संस्करण से जुजुड़ गए राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की रिपोर्टिंग में उनका लंबा अनुभव रहा है।
NBT Lucknow की शुरुआत से जुड़े रहे हैं मनीष श्रीवास्तव
करीब 13 वर्ष पहले जब नवभारत टाइम्स ने लखनऊ से अपना संस्करण शुरू किया था, उस समय डॉ. मनीष श्रीवास्तव भी इस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने यहां राजनीतिक रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को कवर किया।
















