News TV India में मनीष कुमार वर्मा की नई पारी, Editor के तौर पर संभाली जिम्मेदारी
मीडिया इंडस्ट्री में एक और अहम बदलाव देखने को मिला है। Asian News में सहायक संपादक के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार वर्मा ने अब News TV India के साथ नई पारी शुरू की है।
ट
टीवी और ब्रॉडकास्ट
NEWS CARD


“News TV India में मनीष कुमार वर्मा की नई पारी, Editor के तौर पर संभाली जिम्मेदारी”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/86f871
29 Sep 2026

नई दिल्ली:मीडिया इंडस्ट्री में एक और अहम बदलाव देखने को मिला है। Asian News में सहायक संपादक के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार वर्मा ने अब News TV India के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल न्यूज चैनल में Editor की जिम्मेदारी संभाल ली है।
मनीष कुमार वर्मा ने कुछ समय पहले Asian News से विदाई ली थी। चैनल के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ न्यूज कंटेंट और न्यूजरूम से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेशनल और रीजनल मीडिया का लंबा अनुभव
मनीष कुमार वर्मा को नेशनल और रीजनल मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।


















