News TV India में Parul Mahajan की नई पारी, अब जल्द आएंगे मीडिया के कई बड़े चेहरे
Parul Mahajan ने News TV India में Consultant Editor और Senior Anchor की जिम्मेदारी संभाली है। चैनल में जल्द ही और बड़े मीडिया चेहरों की एंट्री हो सकती है।



नई दिल्ली: News TV India ने अपनी एडिटोरियल और एंकरिंग टीम को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम नियुक्ति की है। मीडिया जगत की जानी-मानी एंकर और प्रोड्यूसर Parul Mahajan अब News TV India के साथ नई भूमिका में नज़र आएंगी। उन्होंने चैनल में Consultant Editor और Senior Anchor की जिम्मेदारी संभाल ली है।
Parul Mahajan के जुड़ने के बाद चैनल के न्यूज कंटेंट, स्पेशल प्रोग्रामिंग और प्राइम टाइम प्रेजेंटेशन को और मजबूत करने की तैयारी है। उनके अनुभव का इस्तेमाल खास तौर पर गंभीर और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर होने वाले कार्यक्रमों में किया जा सकता है।
टीवी से डिजिटल और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन तक अनुभव
Parul Mahajan को टेलीविजन, डिजिटल मीडिया और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में लंबा अनुभव है। अपने करियर में वह Discovery Channel, EPIC Channel और History TV18 जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं।


















