Sakshi Litoriya ने बदला मीडिया प्लेटफॉर्म, अब HOOK Media Network में नई जिम्मेदारी
पत्रकार और एंकर Sakshi Litoriya ने HOOK Media Network ज्वाइन किया है। वह CNN-News18, Network18 और News9 में काम कर चुकी हैं।
ट
टीवी और ब्रॉडकास्ट
NEWS CARD


“Sakshi Litoriya ने बदला मीडिया प्लेटफॉर्म, अब HOOK Media Network में नई जिम्मेदारी”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/0b71f5
28 Sep 2026

नई दिल्ली: पत्रकार और एंकर Sakshi Litoriya ने HOOK Media Network ज्वाइन किया है। RPSG Group का हिस्सा HOOK Media Network डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।
Sakshi Litoriya ने करीब छह साल पहले CNN-News18 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Network18 और TV9 Network के News9 जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Social Media Executive के तौर पर की और आगे चलकर रिपोर्टिंग और एंकरिंग में अपनी पहचान बनाई। News9 में उन्होंने राजनीति, खेल और मनोरंजन सहित कई बीट्स को कवर किया। इस दौरान वह चैनल के प्रमुख ऑन-एयर चेहरों में भी शामिल रहीं।


















