Nation 27 में योगेश भट्ट की नई पारी, उत्तराखंड Correspondent की संभाली जिम्मेदारी
वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने Nation 27 के साथ नई पारी शुरू की है। उन्हें उत्तराखंड में Correspondent की जिम्मेदारी दी गई है।
म
मीडिया
NEWS CARD


“Nation 27 में योगेश भट्ट की नई पारी, उत्तराखंड Correspondent की संभाली जिम्मेदारी”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/cb9333
5 Oct 2026

देहरादून/नोएडा: उत्तराखंड की पत्रकारिता में करीब एक दशक से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ने अब टीवी न्यूज की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने न्यूज चैनल Nation 27 के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। चैनल की ओर से उन्हें उत्तराखंड में Correspondent की जिम्मेदारी दी गई है।
नोएडा स्थित चैनल के मुख्यालय में हुई मुलाकात के दौरान Nation 27 के इनपुट एडिटर धर्मेंद्र सिंह ने योगेश भट्ट को संस्थान का आधिकारिक आईडी कार्ड सौंपा। इस मौके पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
करीब 10 साल का पत्रकारिता अनुभव
योगेश भट्ट पिछले करीब दस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। अपने करियर के दौरान उनका फोकस जमीनी मुद्दों और आम लोगों से जुड़ी खबरों पर रहा है।


















