Prime News के Facebook Page ने Dhanteras पर पार किया 1 Million Followers का आँकड़ा, ऑफिस में Cake Cutting और हवन-पूजन
Prime News के Facebook पेज ने 1 Million Followers पूरे किए। धनतेरस पर नोएडा मुख्यालय में केक कटिंग, हवन-पूजन और स्टाफ को दीपावली उपहार दिए गए।



नोएडा। धनतेरस और दीपावली का पर्व इस बार Prime News परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। धनतेरस के दिन चैनल के Official Facebook Page ने 1 Million (10 लाख) Followers का अहम पड़ाव पार कर लिया। इस मौके पर नोएडा स्थित Headquarters में पूरा परिवार एक साथ जश्न में शामिल हुआ और Staff को Gifts भी बाँटे गए।
Cake Cutting के साथ मना जश्न
Facebook पर 1 Million Followers पूरे होने की खुशी में चैनल परिसर में Cake काटा गया। इस दौरान Managing Director एवं Editor-in-Chief मनीष कुमार पांडेय, Editor संजय त्रिपाठी और CFO रितेश मिश्रा मौजूद रहे। तीनों ने टीम की मेहनत और दर्शकों के स्नेह की सराहना की।
Management ने बढ़ाया टीम का हौसला
मनीष कुमार पांडेय (Managing Director एवं Editor-in-Chief):
“Digital प्लेटफ़ॉर्म पर 1 Million का यह परिवार सिर्फ एक आँकड़ा नहीं है। यह हमारे हर Reporter, Anchor, Technical साथी और Input-Output-Digital टीम की ईमानदारी और जनपक्षीय पत्रकारिता का परिणाम है। Prime News हमेशा सच और सरोकार की पत्रकारिता के साथ खड़ा रहा है। दर्शकों ने इस विश्वास पर जिस तरह मुहर लगाई है, वह हम सबके लिए गर्व की बात है। आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर पत्रकारिता के नए आयाम गढ़ने का संकल्प लें।”















