नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक Cultural सेंटर (IICC) में आयोजित ‘हिंदी मेरी जान’ कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अमेज़ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य, शायरी और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाना रहा। कार्यक्रम में हिंदी और उर्दू से जुड़ी प्रस्तुतियों के जरिए दोनों भाषाओं की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा गया।
उपेंद्र राय को ‘Exceptional Leadership and Contribution to Journalism’ अवॉर्ड
कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र राय को ‘Exceptional Leadership and Contribution to Journalism’ श्रेणी में अमेज़ अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया।
आयोजकों की ओर से उनके पत्रकारिता क्षेत्र में नेतृत्व और योगदान का उल्लेख करते हुए यह सम्मान दिया गया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शेरपुर से जुड़े उपेंद्र राय लंबे समय से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
हिंदी और उर्दू के साझा सांस्कृतिक पहलू पर जोर
‘हिंदी मेरी जान’ कार्यक्रम में हिंदी और उर्दू के बीच मौजूद साझा सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा को भी मंच दिया गया। कार्यक्रम में शायरी और साहित्यिक प्रस्तुतियों के जरिए दोनों भाषाओं के आपसी जुड़ाव को रेखांकित किया गया।
अमेज़ फाउंडेशन के आयोजक राघवेंद्र द्विवेदी और संयोजक शाहिद अंजुम ने उपेंद्र राय को सम्मान प्रदान किया।
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क रहा मीडिया पार्टनर
कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने मीडिया पार्टनर के तौर पर सहभागिता की। आयोजन के जरिए हिंदी भाषा और उससे जुड़े साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पक्षों को सामने लाने की कोशिश की गई।
उपेंद्र राय को मिले सम्मान के बाद उनके गृह क्षेत्र शेरपुर और मीडिया जगत से जुड़े लोगों की ओर से बधाइयां दी गईं। सम्मान समारोह में भाषा, साहित्य और पत्रकारिता के बीच संवाद को बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।