नई दिल्ली: मीडिया प्रोफेशनल अविनाश सिंह ने देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क NDTV के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस, डिजिटल PR और ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट के क्षेत्र में करीब एक दशक का अनुभव रखने वाले अविनाश इससे पहले India Today Group में Manager–Marketing के पद पर कार्यरत थे।

India Today Group में तीन साल से अधिक समय तक काम करते हुए उन्होंने Aaj Tak, India Today और नेटवर्क के दूसरे ब्रैंड्स की डिजिटल छवि और ऑनलाइन प्रतिष्ठा से जुड़े काम संभाले। उनकी जिम्मेदारियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों की प्रतिक्रियाओं को समझना, ब्रैंड कम्युनिकेशन की रणनीति तैयार करना और संवेदनशील खबरों के दौरान प्रभावी संवाद बनाए रखने से जुड़े कार्य शामिल थे।

India Today Group में संभाली अहम जिम्मेदारियां

अविनाश सिंह ने India Today Group में ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट और रेपुटेशन स्ट्रैटेजी से जुड़े काम किए। इस दौरान उनका फोकस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्रैंड की पहचान मजबूत करने, ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाने और ऑनलाइन चर्चाओं के अनुरूप कम्युनिकेशन रणनीति तैयार करने पर रहा।

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऐसे कैंपेन तैयार करने में भी योगदान दिया, जिनका उद्देश्य ब्रैंड विजिबिलिटी और ऑडियंस के साथ जुड़ाव बढ़ाना था।

Nation with NaMo में डिजिटल कैंपेन का अनुभव

India Today Group से पहले अविनाश सिंह ने Nation with NaMo में Campaign Manager के रूप में काम किया। जनवरी 2019 से मई 2023 तक उन्होंने डिजिटल स्ट्रैटेजी, डिजिटल PR और नैरेटिव ऑपरेशंस से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाई।

इस दौरान उन्होंने बड़े स्तर पर कम्युनिकेशन कैंपेन, ऑडियंस तक संदेश पहुंचाने की रणनीति और डेटा आधारित डिजिटल पहलों पर काम किया। इस अनुभव ने उन्हें डिजिटल कैंपेन और ऑनलाइन कम्युनिकेशन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर दिया।

मार्केटिंग कम्युनिकेशंस से शुरू हुआ करियर

अविनाश सिंह अपने शुरुआती करियर में Indian Chamber of Food and Agriculture में Assistant Manager–Marketing Communications और Arrucus Media Private Limited में Marketing Executive के रूप में भी काम कर चुके हैं। इन भूमिकाओं के दौरान उन्होंने मार्केटिंग, ब्रैंड कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशंस से जुड़े कामों का अनुभव हासिल किया।

शैक्षणिक तौर पर उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया स्टडीज में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा, उन्होंने NBA Group of Institutions से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है।

NDTV के साथ जुड़ना उनके पेशेवर सफर का नया पड़ाव है। डिजिटल कम्युनिकेशन, ब्रैंड प्रतिष्ठा और रणनीतिक संदेश निर्माण के क्षेत्र में उनका अनुभव उनकी अब तक की पेशेवर यात्रा का प्रमुख हिस्सा रहा है।