मीडिया क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। दैनिक भास्कर ग्रुप ने भोपाल में सीनियर वीडियो प्रोड्यूसर के पद पर भर्ती निकाली है। यह नौकरी ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म DB Digital (दैनिक भास्कर न्यूज ऐप) के लिए है। इस पद पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
5 साल का अनुभव होना जरूरी
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास मीडिया या वीडियो प्रोडक्शन के क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। कंपनी ऐसे प्रोफेशनल्स को मौका देना चाहती है, जिन्हें न्यूज कंटेंट तैयार करने, वीडियो बनाने और टीम के साथ काम करने की अच्छी समझ हो।
ये होंगी प्रमुख जिम्मेदारियां
सीनियर वीडियो प्रोड्यूसर के पद पर चुनी जाने वाली उम्मीदवार को खबरों की समझ और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वीडियो कंटेंट तैयार करना होगा। इसके लिए न्यूज की अच्छी समझ और सही खबर को प्राथमिकता देने की क्षमता जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवार को वीडियो स्टोरी की प्लानिंग, स्क्रिप्ट लिखने और पूरी प्रोडक्शन प्रक्रिया को संभालने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। कम समय में बेहतर क्वालिटी के वीडियो तैयार करना इस काम का अहम हिस्सा होगा।
कंपनी को ऐसे उम्मीदवार की जरूरत है, जिसे आकर्षक विजुअल स्टोरी बनाने के साथ ग्राफिक्स और दूसरे विजुअल एलिमेंट्स की जानकारी हो। मीडिया इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों और नए डिजिटल ट्रेंड्स की जानकारी रखना भी जरूरी होगा।
एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट का अनुभव भी जरूरी
इस पद के लिए एंकरिंग और वॉयस ओवर का अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता मिल सकती है। उम्मीदवार की हिंदी और मौखिक संवाद क्षमता अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही टीम को संभालने और मिलकर काम करने का अनुभव भी जरूरी है।
इस ईमेल पर भेजें रिज्यूमे
दैनिक भास्कर में सीनियर वीडियो प्रोड्यूसर के पद पर काम करने की इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे कंपनी के ईमेल पते पर भेज सकती हैं।
ईमेल: careers@dbdigital.in
मीडिया और डिजिटल न्यूज के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्छा करियर अवसर हो सकता है।