नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को News Broadcasters and Digital Association (NBDA) ने 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना है। NBDA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह फैसला लिया गया।

रजत शर्मा इससे पहले भी NBDA के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बोर्ड ने आगामी कार्यकाल के लिए उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई है।

NBDA में 29 प्रमुख न्यूज ब्रॉडकास्टर्स

NBDA देश के प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधित्व करने वाला इंडस्ट्री संगठन है। मौजूदा समय में इसके 29 प्रमुख न्यूज और करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स सदस्य हैं, जिनके तहत 136 न्यूज चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

बोर्ड में भी हुए बदलाव

NBDA की 19वीं Annual General Meeting के दौरान MM TV Ltd. का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत एम. मैथ्यू को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया।

इसी बैठक में Times Group की Director – Public Policy & Content Assurance रचना बर्मन और Network18 Media & Investments Ltd. की Group General Counsel क्षिप्रा जटाना को Permanent Directors नियुक्त किया गया।

NBDA बोर्ड में ये नाम भी शामिल

NBDA के बोर्ड में Mathrubhumi, News24, TV Today Network, Zee Media, ABP Network, NDTV और Sun TV Network सहित प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें एम.वी. श्रेयम्स कुमार, अनुराधा प्रसाद शुक्ला, कली पुरी भंडाल, अनिल कुमार मल्होत्रा, ध्रुब मुखर्जी, राहुल कंवल और महेश कुमार राजारामन शामिल हैं।

न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के लिए अहम भूमिका

NBDA न्यूज ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर प्रमुख इंडस्ट्री बॉडी के तौर पर काम करता है। रजत शर्मा के नए कार्यकाल के दौरान ब्रॉडकास्ट और डिजिटल न्यूज सेक्टर से जुड़े रेगुलेटरी, इंडस्ट्री और तकनीकी मुद्दे भी संगठन के एजेंडे में महत्वपूर्ण रहेंगे।