लखनऊ: नवभारत टाइम्स (NBT) के लखनऊ संस्करण में संपादकीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनीष श्रीवास्तव को लखनऊ संस्करण का नया Local Editor (स्थानीय संपादक) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें सौंपी गई है।
डॉ. मनीष श्रीवास्तव को पत्रकारिता में करीब 2 दशक का अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण में लंबे समय तक काम किया और बाद में नवभारत टाइम्स के लखनऊ संस्करण से जुजुड़ गए राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की रिपोर्टिंग में उनका लंबा अनुभव रहा है।
NBT Lucknow की शुरुआत से जुड़े रहे हैं मनीष श्रीवास्तव
करीब 13 वर्ष पहले जब नवभारत टाइम्स ने लखनऊ से अपना संस्करण शुरू किया था, उस समय डॉ. मनीष श्रीवास्तव भी इस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने यहां राजनीतिक रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को कवर किया।
लखनऊ की राजनीति और प्रशासन से जुड़े मामलों पर उनकी रिपोर्टिंग लंबे समय तक उनके काम का प्रमुख हिस्सा रही। NBT के लखनऊ संस्करण में उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और एक्सक्लूसिव खबरों पर भी काम किया।
दैनिक जागरण में करीब दो दशक का अनुभव
NBT से पहले डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने दैनिक जागरण में करीब 2 दशक तक काम किया। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग और संपादकीय क्षेत्र में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं।
लखनऊ में लंबे समय तक काम करने के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की उनकी समझ उनके पेशेवर अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
अब NBT Lucknow के संपादकीय संचालन की जिम्मेदारी
Local Editor के तौर पर डॉ. मनीष श्रीवास्तव की नई भूमिका में NBT Lucknow के स्थानीय संपादकीय संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल रहेंगी। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब डिजिटल और प्रिंट दोनों प्लेटफॉर्म पर स्थानीय खबरों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है।