News Nation में विवेक बाजपेयी को प्रमोशन, बने Associate Executive Editor
News Nation ने वरिष्ठ पत्रकार विवेक बाजपेयी को Associate Executive Editor नियुक्त किया है। नई भूमिका में उनकी एडिटोरियल जिम्मेदारी बढ़ेगी।
ट
टीवी और ब्रॉडकास्ट
NEWS CARD


“News Nation में विवेक बाजपेयी को प्रमोशन, बने Associate Executive Editor”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/50f3b7
19 Sep 2026

नई दिल्ली: न्यूज चैनल News Nation ने अपने एडिटोरियल सेटअप में बदलाव करते हुए वरिष्ठ पत्रकार विवेक बाजपेयी को प्रमोट किया है। उन्हें अब Associate Executive Editor की जिम्मेदारी दी गई है।
विवेक बाजपेयी लंबे समय से News Nation से जुड़े हुए हैं और चैनल के एडिटोरियल ऑपरेशन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनका कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा।
पत्रकारिता में लंबा अनुभव
विवेक बाजपेयी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन दशक का अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग, एडिटोरियल मैनेजमेंट और न्यूजरूम ऑपरेशन से जुड़ी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं।


















