News Leader ने मनन शील भसीन को बनाया Chief Revenue Officer, संभालेंगे रेवेन्यू ऑपरेशन
News Leader ने 23 साल से ज्यादा के मीडिया सेल्स अनुभव वाले मनन शील भसीन को Chief Revenue Officer के पद पर नियुक्त किया है। जानें उनकी नई जिम्मेदारी।
इ
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
NEWS CARD


“News Leader ने मनन शील भसीन को बनाया Chief Revenue Officer, संभालेंगे रेवेन्यू ऑपरेशन”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/583b12
20 Sep 2026

नई दिल्ली: न्यूज चैनल News Leader ने अपने रेवेन्यू ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए मनन शील भसीन को Chief Revenue Officer (CRO) के पद पर नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी में वह चैनल की रेवेन्यू स्ट्रैटेजी और कमर्शियल ऑपरेशन की कमान संभालेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च की तैयारी कर रहे News Leader में मनन शील भसीन की भूमिका विज्ञापन बिक्री और मोनेटाइजेशन से जुड़े कामकाज के लिए अहम होगी। चैनल अपने कमर्शियल नेटवर्क का विस्तार देने की दिशा में भी काम कर रहा है।
मीडिया सेल्स में 23 साल से ज्यादा का अनुभव
मनन शील भसीन को मीडिया सेल्स और रेवेन्यू मैनेजमेंट में 23 साल से ज्यादा का अनुभव है।
















