15 साल से ज्यादा का मीडिया मार्केटिंग अनुभव, सच बेधड़क न्यूज़ चैनल, अखबार और गणगौर टीवी की संभालेंगे जिम्मेदारी
मीडिया मार्केटिंग जगत में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले विशाल अमन ने सच बेधड़क ग्रुप के साथ नई पारी शुरू की है। उन्हें ग्रुप के सच बेधड़क न्यूज़ चैनल, सच बेधड़क न्यूज़पेपर और गणगौर टीवी के लिए Business Head–Government की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्थान के मीडिया बाजार में विशाल अमन अपनी रणनीतिक समझ, मार्केटिंग कौशल और काम करने के तरीके से पहचान बना चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने राज्य के कई प्रमुख मीडिया चैनलों के साथ काम किया है। उनका अनुभव मीडिया मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े कामों में रहा है।
पवन अरोड़ा के नेतृत्व में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
विशाल अमन को यह जिम्मेदारी सच बेधड़क ग्रुप के प्रमुख पवन अरोड़ा ने सौंपी है। मीडिया इंडस्ट्री में पवन अरोड़ा को उनके अनुभव और रणनीतिक सोच के लिए जाना जाता है। नई नियुक्ति को ग्रुप की बिजनेस टीम के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विशाल अमन ने पवन अरोड़ा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस भूमिका को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने तथा बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
विशाल अमन की नियुक्ति से अब यह देखना अहम होगा कि उनके अनुभव का लाभ सच बेधड़क ग्रुप के विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बिजनेस और मार्केटिंग से जुड़े कामों में किस तरह मिलता है।