नोएडा। धनतेरस और दीपावली का पर्व इस बार Prime News परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। धनतेरस के दिन चैनल के Official Facebook Page ने 1 Million (10 लाख) Followers का अहम पड़ाव पार कर लिया। इस मौके पर नोएडा स्थित Headquarters में पूरा परिवार एक साथ जश्न में शामिल हुआ और Staff को Gifts भी बाँटे गए।
Cake Cutting के साथ मना जश्न
Facebook पर 1 Million Followers पूरे होने की खुशी में चैनल परिसर में Cake काटा गया। इस दौरान Managing Director एवं Editor-in-Chief मनीष कुमार पांडेय, Editor संजय त्रिपाठी और CFO रितेश मिश्रा मौजूद रहे। तीनों ने टीम की मेहनत और दर्शकों के स्नेह की सराहना की।
Management ने बढ़ाया टीम का हौसला
मनीष कुमार पांडेय (Managing Director एवं Editor-in-Chief):
“Digital प्लेटफ़ॉर्म पर 1 Million का यह परिवार सिर्फ एक आँकड़ा नहीं है। यह हमारे हर Reporter, Anchor, Technical साथी और Input-Output-Digital टीम की ईमानदारी और जनपक्षीय पत्रकारिता का परिणाम है। Prime News हमेशा सच और सरोकार की पत्रकारिता के साथ खड़ा रहा है। दर्शकों ने इस विश्वास पर जिस तरह मुहर लगाई है, वह हम सबके लिए गर्व की बात है। आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर पत्रकारिता के नए आयाम गढ़ने का संकल्प लें।”
संजय त्रिपाठी (Editor):
"जब निष्ठा और मेहनत सही दिशा में मिलती है, तो सफलता ऐसे ही Milestone तय करती है। धनतेरस के दिन 1 Million Followers का जुड़ना बताता है कि जनता गंभीर और जिम्मेदार खबरों को सराहती है। Prime News का यह सफ़र जारी रहेगा और हमारी कोशिश होगी कि हर खबर पूरी जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाएँ। सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।"
रितेश मिश्रा (CFO):
"किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुट टीम होती है। आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है। Digital Media में यह मुकाम हासिल करना दिखाता है कि हमारी टीम कितनी ऊर्जावान और समर्पित है।"
Staff को मिले Gifts
पर्व की खुशी बढ़ाते हुए Management की ओर से सभी Staff सदस्यों को धनतेरस और दीपावली के Gifts दिए गए। इससे पूरे Office में उत्सव का माहौल रहा। सहयोगियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और नई ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया।
हवन-पूजन का आयोजन
Facebook Followers के इस पड़ाव और दीपावली के आगमन से पहले धनतेरस पर कार्यालय में विधि-विधान से हवन-पूजन हुआ। इसमें मनीष कुमार पांडेय, संजय त्रिपाठी और रितेश मिश्रा के साथ Editorial, Technical और अन्य विभागों के सभी सदस्यों ने आहुति दी। सभी ने संस्थान की प्रगति, सुख-समृद्धि और देश-समाज की भलाई की प्रार्थना की।