भारत समाचार न्यूजरूम में पत्रकार ऋषि मिश्रा की पहली किताब ‘चौपटगंज’ का विमोचन
पत्रकार ऋषि मिश्रा की पहली किताब ‘चौपटगंज, किस्सों का गुलदस्ता’ का भारत समाचार के न्यूजरूम में विमोचन हुआ। किताब में पुराने लखनऊ के किस्सों और 1990 के दशक की राजनीति का जिक्र है।
इ
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
NEWS CARD


“भारत समाचार न्यूजरूम में पत्रकार ऋषि मिश्रा की पहली किताब ‘चौपटगंज’ का विमोचन”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/387152
23 Oct 2026
पत्रकार ऋषि मिश्रा की पहली किताब ‘चौपटगंज, किस्सों का गुलदस्ता’ प्रकाशित हो गई है। किताब का विमोचन भारत समाचार के न्यूजरूम में किया गया। इस मौके पर ब्रजेश मिश्रा और वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। दोनों ने ऋषि मिश्रा की किताब का विमोचन किया।
ऋषि मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि उनकी पहली किताब पाठकों के सामने आ गई है। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली कोशिश है और किताब कैसी है, इसका फैसला पाठक ही करेंगे। उन्होंने किताब के विमोचन के लिए ब्रजेश मिश्रा और वीरेंद्र सिंह का आभार भी जताया।
पुराने लखनऊ की कहानियों पर आधारित है किताब


















