नई दिल्ली: डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म Firstpost अपनी International News टीम को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने International Desk में Writers की भर्ती शुरू की है। Website और Video दोनों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
Firstpost को ऐसे लोगों की तलाश है, जिन्हें देश-दुनिया की खबरों में दिलचस्पी हो और जो किसी बड़ी घटना या Breaking News को जल्दी समझकर आसान भाषा में अच्छी खबर तैयार कर सकें।
दो पदों पर होगी भर्ती
कंपनी ने International Desk के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है:
- International Desk Writer – Website
- International Desk Writer – Video
Website Writer को Firstpost की वेबसाइट के लिए International News Stories तैयार करनी होंगी। वहीं Video Writer को दुनिया की बड़ी खबरों पर Video Scripts और दूसरे वीडियो कंटेंट तैयार करने होंगे।
खबरों पर रखनी होगी नजर
इस जॉब में रोजाना दुनिया भर की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी होगा। International Politics, Geopolitics और Global Developments से जुड़ी खबरों को समझना भी इस काम का हिस्सा होगा।
उम्मीदवार को अलग-अलग News Sources और Digital Platforms से जानकारी जुटाकर उसे सही तरीके से खबर में बदलना होगा।
अच्छी English और News Sense जरूरी
इस पद के लिए English Writing और Communication Skills अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ News Sense और Research करने की क्षमता भी जरूरी है।
Breaking News आने पर कम समय में जानकारी जुटाकर खबर तैयार करनी होगी। इसलिए तेज रफ्तार Newsroom में Deadline के साथ काम करने की आदत होना जरूरी है।
Digital Journalism, International News या Video Journalism में पहले से काम कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
Resume के साथ भेजें Writing Sample
इच्छुक उम्मीदवार अपना Resume और Writing Samples ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
Email: careers@nw18.com
आवेदन करते समय अपने अनुभव के साथ संबंधित काम के कुछ अच्छे उदाहरण जरूर साझा करें।
Firstpost की यह भर्ती उन पत्रकारों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो International News और Digital Journalism में काम करना चाहते हैं।