नोएडा से शुरू होने वाले नए न्यूज़ प्लेटफॉर्म News Radar TV ने अपनी टीम के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। कंपनी ने एंकर, असाइनमेंट, आउटपुट, IT, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स डिजाइनर और सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

News Radar TV की ओर से जारी भर्ती जानकारी के मुताबिक, इन सभी पदों पर नियुक्तियां नोएडा स्थित ऑफिस के लिए की जाएंगी। सभी पद फुल-टाइम और ऑन-साइट हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

News Radar TV ने अपनी शुरुआती टीम के लिए अलग-अलग विभागों में वैकेंसी जारी की है। इनमें शामिल हैं:

  • Anchor
  • Assignment
  • Output (Script Writer)
  • IT
  • Video Editor
  • Graphics Designer
  • Social Media Executive

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को नोएडा ऑफिस में काम करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV, काम के सैंपल या पोर्टफोलियो भेज सकते हैं।

ईमेल: hr@newsradartv.com
WhatsApp: +91 8448422280

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, WhatsApp पर केवल आवेदन भेजने की सुविधा दी गई है।

नए न्यूज प्लेटफॉर्म की तैयारी

News Radar TV की यह भर्ती नोएडा में अपने न्यूज़ ऑपरेशन के लिए टीम तैयार करने की दिशा में है। भर्ती में एडिटोरियल, टेक्निकल, वीडियो, डिजाइन और सोशल मीडिया से जुड़े पद शामिल हैं।

न्यूज़ इंडस्ट्री में नोएडा पहले से ही कई टीवी और डिजिटल न्यूज़ संस्थानों का प्रमुख मीडिया हब है। ऐसे में नए न्यूज़ प्लेटफॉर्म की टीम में अलग-अलग विभागों के लिए एक साथ भर्ती की जा रही है।