नई दिल्ली : न्यूज़ नेटवर्क NDTV की डिजिटलन्यूज़ टीम में काम करने का मौका है। नेटवर्क की Education Team के लिए सब-एडिटर पद पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भूमिका के लिए 0 से 3 साल तक का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी यह अवसर खुला है।

अंग्रेजी और एडिटिंग स्किल्स जरूरी

सब-एडिटर पद के लिए उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा और ग्रामर पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। इसके साथ ही Writing, Editing और Proofreading में अच्छी समझ अपेक्षित है।

उम्मीदवार को न्यूज कॉपी को तेजी से समझने, एडिट करने और उसे बेहतर तरीके से पेश करने में सक्षम होना चाहिए।

एजुकेशन और डिजिटल जर्नलिज्म में रुचि जरूरी

इस भूमिका के लिलिए न्यूज़ज के साथ-साथ Education और Digital Journalism में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

तेज गति से काम करने वाले डिजिटल न्यूजरूम के माहौल में काम करने की क्षमता भी इस जॉब के लिए महत्वपूर्ण है। समय सीमा के भीतर खबरों को एडिट और पब्लिश करने की समझ रखने वाले उम्मीदवार इस भूमिका के लिए उपयुक्त होंगे।

तुरंत जॉइन करने वालों को प्राथमिकता

NDTV की ओर से तुरंत उपलब्ध उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड CV भेजकर इस अवसर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार अपना CV ईमेल के जरिए Rahulkumar@ndtv.com पर भेज सकते हैं। आवेदन करते समय CV में अपनी एजुकेशन, अनुभव और संबंधित स्किल्स की जानकारी स्पष्ट रूप से देना बेहतर रहेगा।