नई दिल्ली: मीडिया और डिजिटल न्यूज इंडस्ट्री में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए NDTV, Network18 और Lallantop ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के अवसर निकाले हैं। इनमें अनुभवी Promo Editor और Motion Graphics Artist से लेकर Video Editor, Camera Person और Apprenticeship के पद शामिल हैं।
NDTV में Promo Editor और Motion Graphics Artist की जरूरत
NDTV अपनी टीम के लिए अनुभवी Promo Editor और Motion Graphics Artist की तलाश कर रहा है। इस भर्ती के लिए ऐसे प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे गए हैं, जिन्हें प्रोमो प्रोडक्शन और विजुअल कंटेंट तैयार करने की अच्छी समझ हो।
उम्मीदवार को Visuals, Sound, Motion Graphics और AI Tools के साथ काम करने का अनुभव होना चाहिए। इस प्रोफाइल के लिए 10 साल या उससे अधिक का अनुभव मांगा गया है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और Work Portfolio/Work Link इस ईमेल पर भेज सकते हैं:
Email: prashant.maurya@ndtv.com
Network18 में Apprenticeship का मौका
Network18 ने एक बार फिर Apprenticeship Program के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी के इस प्रोग्राम में Noida और Mumbai में अलग-अलग टीमों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।
Noida में ये पद खुले
Noida location के लिए निम्न प्रोफाइल में भर्ती की जा रही है:
- PCR – Hindi & English
- Video Editor – English
- Graphics – Hindi & English
- Assignment Desk – Hindi
- Camera – English
- General Desk – Markets News – English
Mumbai में HR से जुड़े पद
Mumbai में Human Resources टीम के लिए दो प्रोफाइल उपलब्ध हैं:
- HR – Learning & Development
- HR – Organization Effectiveness
कौन आवेदन कर सकता है?
इस Apprenticeship Program के लिए 2024, 2025 और 2026 में Graduation पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
प्रोग्राम की अवधि 1 साल है और यह Full-Time On-Site Apprenticeship है। उम्मीदवार के पास पहले से PF अकाउंट नहीं होना चाहिए।
आवेदन के लिए Resume इस ईमेल पर भेजा जा सकता है:
Email: careers@nw18.com
Lallantop में Video Editor cum Camera Person की वैकेंसी
डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म Lallantop ने Video Editor cum Camera Person पद के लिए भर्ती निकाली है।
इस पद के लिए 3 से 7 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को वीडियो शूटिंग के साथ एडिटिंग की समझ होना जरूरी है।
आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपने CV के साथ काम के दो Samples भी भेजने होंगे।
Email: Jobs@Lallantop.com
ईमेल की Subject Line में “Camera cum Video Editor” लिखना जरूरी है।
Media Industry में Job तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवसर
मीडिया इंडस्ट्री में अलग-अलग अनुभव स्तर के उम्मीदवारों के लिए इन तीन संस्थानों की वैकेंसी सामने आई है। जहां NDTV और Lallantop में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए अवसर हैं, वहीं Network18 का Apprenticeship Program नए ग्रेजुएट्स के लिए एंट्री लेवल का विकल्प देता है।