नई दिल्ली/नोएडा: टीवी न्यूज़ में काम करने वाले अनुभवी पत्रकारों के लिए News 24 ने भर्ती निकाली है। हिंदी न्यूज़ चैनल को Output Producer के पद पर ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश है, जिन्हें टीवी न्यूज़ रूम में काम करने का अच्छा अनुभव हो।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास टीवी न्यूज में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है। चैनल ऐसे लोगों को प्राथमिकता देगा, जिन्हें खबर की समझ के साथ टीवी न्यूज प्रोडक्शन और शो मेकिंग का भी अनुभव हो।

किन स्किल्स की जरूरत है?

News Sense: उम्मीदवार की न्यूज़ सेंस मजबूत होनी चाहिए और खबर की अहमियत को जल्दीसे  समझने की क्षमता हो।

Package Writing: टीवी न्यूज़ के लिए पैकेज लिखने के लिए अच्छी समझ और अनुभव जरूरी है।

Show Making: न्यूज़ शो तैयार करने और उसे बेहतर तरीके से प्लान करने का अनुभव होना चाहिए।

AI की समझ: न्यूज प्रोडक्शन और कंटेंट से जुड़े काम में इस्तेमाल होने वाली AI तकनीकों की जानकारी भी इस भूमिका के लिए जरूरी बताई गई है।

Job Location: Noida

यह नौकरी नोएडा में है। यानी चयनित उम्मीदवार को News 24 की नोएडा-बेस्ड टीम के साथ काम करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना Updated CV और Portfolio ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।

Email: talent@bagconvergence.in