अहमदाबाद। दैनिक भास्कर ग्रुप के गुजराती अखबार दिव्य भास्कर ने अपनी न्यूजरूम टीम को मजबूत करने के लिए कई पदों पर भर्ती शुरू की है। कंपनी ने रिपोर्टिंग, डेस्क और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

इन नियुक्तियों के जरिए गुजरात के अलग-अलग शहरों में न्यूज कवरेज और डिजिटल कंटेंट टीम को मजबूत करने की तैयारी है।

इन शहरों में हैं वैकेंसी

दिव्य भास्कर में गुजरात में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।

  • रिपोर्टिंग: अहमदाबाद, भुज और आनंद
  • डेस्क: अहमदाबाद
  • वीडियो प्रोड्यूसर: अहमदाबाद

उम्मीदवारों के लिए क्या है जरूरी?

इन पदों के लिए न्यूज़ राइटिंग में कम से कम 2 साल का अनुभव मांगा गया है। डिजिटल मीडिया या न्यूज मीडिया संगठन में काम कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

उम्मीदवार के पास मजबूत News Sense के साथ करंट अफेयर्स की अच्छी समझ होना जरूरी है। इसके अलावा गुजरात की स्थानीय खबरों, मुद्दों और ऑडियंस की बेहतर समझ भी इस भूमिका के लिए अहम मानी गई है।

गुजराती भाषा पर पकड़ जरूरी

दिव्य भास्कर गुजरात की भर्ती में गुजराती भाषा पर अच्छी पकड़ को प्रमुख योग्यता में रखा गया है। उम्मीदवार को गुजराती में लिखने और बोलने, दोनों में सहज होना जरूरी है।

न्यूजरूम से जुड़ी इन भूमिकाओं में स्थानीय घटनाओं को समझने और उन्हें सही तरीके से न्यूज कंटेंट में बदलने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होगी।

कैसे करें आवेदन?

दिव्य भास्कर की टीम का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए दिए गए QR Code को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित पद और आवश्यक योग्यता की जानकारी जरूर देख लें।