Times Now में Tech Journalist की वैकेंसी, 2-5 साल अनुभव वालों के लिए Noida में ऑफिस जॉब
मीडिया इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए Times Now ने भर्ती निकाली है। Times Network के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल Times Now में Technology Journalist के पद पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद नोएडा की फिल्म सिटी स्थित ऑफिस के लिए है और चयनित उम्मीदवार को ऑफिस में काम करना होगा।
म
मीडिया जॉब्स
NEWS CARD


“Times Now में Tech Journalist की वैकेंसी, 2-5 साल अनुभव वालों के लिए Noida में ऑफिस जॉब”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/d445b7
30 Sep 2026

नई दिल्ली: मीडिया इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए Times Now ने भर्ती निकाली है। Times Network के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल Times Now में Technology Journalist के पद पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद नोएडा की फिल्म सिटी स्थित ऑफिस के लिए है और चयनित उम्मीदवार को ऑफिस में काम करना होगा।
2 से 5 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस पद के लिए Technology Journalism में 2 से 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को Technology News के साथ Artificial Intelligence (AI), Gadgets, Technology Trends, Gaming, Policy Changes और Digital Ecosystem की अच्छी समझ होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास मजबूत News Sense, Research और Fact-Checking स्किल्स भी होने चाहिए। इसके अलावा Google और Social Media Trends की जानकारी के साथ SEO और AEO की समझ भी अपेक्षित है।
















