दूरदर्शन में नौकरी का मौका, एंकर समेत 4 पदों पर वैकेंसी; 9 सितंबर तक करें आवेदन
दूरदर्शन बेंगलुरु की RNU में वेबसाइट असिस्टेंट, ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट, CG ऑपरेटर और एंकर पदों पर भर्ती है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2026 है।
म
मीडिया जॉब्स
NEWS CARD


“दूरदर्शन में नौकरी का मौका, एंकर समेत 4 पदों पर वैकेंसी; 9 सितंबर तक करें आवेदन”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/3d75a8
7 Sep 2026

नई दिल्ली। मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए दूरदर्शन ने भर्ती का अवसर दिया है। दूरदर्शन केंद्र बेंगलुरु की Regional News Unit (RNU) ने चार अलग-अलग पदों के लिए कैजुअल असाइनमेंट के तहत इम्पैनलमेंट हेतु आवेदन मांगे हैं।
इस भर्ती में वेबसाइट असिस्टेंट, ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट, CG ऑपरेटर और एंकर के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कर्नाटक का निवासी और योग्य भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
यह स्थायी नौकरी नहीं है
दूरदर्शन की यह भर्ती नियमित या स्थायी नियुक्ति के लिए नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को न्यूज यूनिट की जरूरत के अनुसार कैजुअल असाइनमेंट दिए जाएंगे।














