UPI पेमेंट पर नया नियम, ₹2,000 तक के ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
वित्त मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन में छोटे डिजिटल पेमेंट्स पर फीस को लेकर स्थिति साफ, ग्राहक और व्यापारी दोनों से चार्ज लेने पर रोक
ड
डिजिटल
NEWS CARD


“UPI पेमेंट पर नया नियम, ₹2,000 तक के ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज”
Read more onwww.mediasamachar.in/s/772d7c
15 Sep 2026

नई दिल्ली: UPI से पेमेंट करने वाले लोगों के लिए सरकार ने छोटे डिजिटल ट्रांजैक्शन को लेकर नियम साफ कर दिए हैं। वित्त मंत्रालय के Department of Financial Services (DFS) ने 14 सितंबर को जारी गैजेट नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता।
यह नियम सिर्फ ग्राहक से सीधे फीस लेने तक सीमित नहीं है। इसके तहत पेमेंट से जुड़ी किसी भी तरह की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष फीस पर रोक लागू होगी।
ग्राहक और दुकानदार, दोनों को राहत
नए नियम का असर UPI पेमेंट करने वाले ग्राहक के साथ-साथ पेमेंट स्वीकार करने वाले व्यापारी पर भी होगा।















